सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attacked the middleman and broke his arms and legs.

Faridabad News: आढ़ती पर हमला कर तोड़े हाथ पैर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Attacked the middleman and broke his arms and legs.
विज्ञापन
बल्लभगढ़। फतेहपुर बिल्लौच गांव की अनाज मंडी में सोमवार को एक आढ़ती पर करीब 12 युवकों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर उसके हाथ पैर तोड़ दिए। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार घायल की पहचान आढ़ती रंजीत रावत के रूप में हुई है। रंजीत सोमवार को आढ़त पर बैठे थे। इस दौरान अचानक10-12 युवक वहां पहुंचे और हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। रंजीत के भाई ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले सदर थाने का एक पुलिसकर्मी साथी के साथ नशे की हालत में मंडी आया था। इस दौरान उसने एक महिला मजदूर के साथ बदसलूकी की थी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय मंडी के आढ़तियों ने भी विरोध जताया था, लेकिन मामला आपसी समझौते से शांत कर दिया गया था। सदर थाना प्रभारी समेर ने बताया कि आढ़ती पर हमले की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed