फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attempted fraud via gas bill update; fraud committed by posing as a bank employee.

Faridabad News: गैस बिल अपडेट कर ठगी का प्रयास वहीं बैंक कर्मचारी बनकर ठगी

Sat, 15 Aug 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Attempted fraud via gas bill update; fraud committed by posing as a bank employee.
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने गैस बिल अपडेट कराने और बैंक कर्मचारी बनकर दो लोगों को निशाना बनाया। एक व्यक्ति के खाते से रकम निकलने से पहले ही बैंक ने एक लाख रुपये का लेनदेन रोक दिया, जबकि दूसरे के खाते से 27,802 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ ने दोनों मामलों में 13 अगस्त को अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। सेक्टर-3 निवासी प्रदीप चक्रवर्ती को 10 अगस्त को व्हाट्सएप पर कॉल कर गैस बिल लंबित होने की बात कही गई। आरोपी ने गैस बिल अपडेट के नाम से एपीके फाइल भेजकर 10 रुपये का भुगतान कराया और ओटीपी मांगा, ओटीपी देने के बाद व्हाट्सएप का एक्सेस चला गया। कुछ देर बाद बैंक से एक लाख रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली। प्रदीप ने इन्कार किया तो बैंक ने लेनदेन रोक दिया। दूसरे मामले में मोहना निवासी दीपक को 27 जुलाई को महिला ने बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा दिया। एपीके फाइल डाउनलोड कराने के बाद कार्ड की जानकारी भरवाई गई, जिसके बाद 27,802 रुपये कट गए। दीपक ने कार्ड बंद कराया और साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed