{"_id":"6a7f639af9d375bef70bc8a5","slug":"entrepreneurs-in-sector-17a-troubled-by-dilapidated-roads-faridabad-news-c-353-1-fb21001-100142-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बदहाल सड़कों से सेक्टर-17ए के उद्यमी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बदहाल सड़कों से सेक्टर-17ए के उद्यमी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के प्रमुख औद्योगिक केंद्र सेक्टर-17ए में बदहाल सड़कों के कारण उद्यमियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव और अस्तित्व खो चुकी सड़कों की वजह से यहां के उद्योगपतियों को मानसिक व आर्थिक क्षति झेलनी पड़ रही है।
उद्यमियों का कहना है कि सड़कें न होने से कच्चा माल लाने और तैयार माल भेजने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर लोडिंग वाहनों के पलटने का जोखिम हमेशा बना रहता है, जिससे श्रमिकों की सुरक्षा और माल के नुकसान की चिंता रहती है। वाहनों का मेंटेनेंस खर्च भी दोगुना हो चुका है।
स्थानीय उद्यमी जतिन के अनुसार, खराब रास्तों की वजह से बाहरी राज्यों और विदेशी ग्राहक फैक्ट्रियों में आने से कतराते हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं उद्यमी संजय ने बताया कि बारिश में जलभराव से सड़कें तालाब बन जाती हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है।