फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Challans issued to ambulances at BK Hospital; drivers create a ruckus.

Faridabad News: बीके अस्पताल में एंबुलेंस के काटे चालान, चालकों ने किया हंगामा

Sat, 15 Aug 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to ambulances at BK Hospital; drivers create a ruckus.
चालकों ने प्रशासन से एंबुलेंस के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में गलत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एंबुलेंस के चालान काटे जाने पर चालकों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। अस्पताल परिसर में रास्ता बाधित करने और गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने करीब 10 वाहनों के चालान किए। इनमें कुछ एंबुलेंस भी शामिल थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई वाहनों के दस्तावेज भी जांचे।

चालान होने के बाद एंबुलेंस चालकों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। एंबुलेंस चालक सोनू ने कहा कि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस खड़ी करने के लिए पर्याप्त और निर्धारित स्थान नहीं है। मरीजों को लाने और ले जाने वाली एंबुलेंस को यदि अस्पताल के बाहर खड़ा किया जाएगा तो मरीजों को इमरजेंसी तक पहुंचाने में परेशानी होगी। उन्होंने प्रशासन से एंबुलेंस के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं, ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अस्पताल परिसर में कई वाहन इस तरह खड़े किए जा रहे थे, जिससे आने-जाने का रास्ता बाधित हो रहा था। मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी न हो, इसलिए गलत पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुछ वाहनों के दस्तावेज भी जांचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed