फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad bathed in the glory of the Tricolour; 'Vande Mataram' echoes in schools and colleges.

Faridabad News: तिरंगे की शान में रंगा फरीदाबाद, स्कूल-कॉलेजों में गूंजा वंदे मातरम्

Sat, 15 Aug 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Faridabad bathed in the glory of the Tricolour; 'Vande Mataram' echoes in schools and colleges.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जिला देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शहर के स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगा लहराया तो कहीं ‘वंदे मातरम्’ की गूंज सुनाई दी। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर जागरूकता रैली निकाली और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। कहीं देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने नृत्य की प्रस्तुति दी तो कहीं शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया गया। इन आयोजनों में विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह देखते ही बना।

केएल मेहता वूमेन कॉलेज में गूंजा वंदे मातरम्

केएल मेहता वूमेन कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया। पूरे परिसर में तिरंगे की शान और देशभक्ति का वातावरण दिखाई दिया।
विज्ञापन


हाथों में तिरंगा लेकर निकली जागरूकता रैली

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवला महाराजपुर, सरकारी पीजी कॉलेज तिगांव और द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल सेक्टर-23ए में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान तिरंगे के साथ सेल्फी अभियान, देशभक्ति शपथ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन किया गया। परिसर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन हुआ। वहीं, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई। विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने गंभीरता से डॉक्यूमेंट्री देखी और इतिहास से सीख लेने का संदेश दिया। कार्यक्रमों में शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों से अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article