फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hariyali Teej today, women are excited

Faridabad News: हरियाली तीज आज, महिलाओं में उत्साह

Sat, 15 Aug 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej today, women are excited
शहर में तीज की धूम, महिलाएं झूले झूलकर मनाएंगी उत्सवसेक्टर- 8 में झूला झूलती महिलाएं
विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। आज विभिन्न सेक्टरों, सोसाइटियों और संस्थानों में तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर, हाथों पर मेहंदी रचाकर और झूला झूलकर सावन के इस पर्व का आनंद लेंगी। वहीं महिलाएं सोलह शृंगार कर तीज का व्रत रखेंगी। तीज को लेकर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता के अनुसार विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दौरान महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और पारंपरिक रूप से हरे रंग के कपड़े, चूड़ियां, मेहंदी और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी करती हैं।
विज्ञापन


शहर की आरपीएस सवाना सोसाइटी, बीपीटीपी कॉलोनी, पुरी अमन विलास, आगमन सोसाइटी, पुरी प्राणायाम, समर पाम, पार्क फ्लोर टू, एडल डिवान कोर्ट सोसाइटी, पीयूष हाइट्स और पुरी लैवेंडर समेत सेक्टर-2, 3, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 19, 31 और 37 में भी तीज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तीज को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रमों को लेकर महिलाओं और बच्चों में उत्साह है। कई जगहों पर महिलाओं के लिए झूले, मेहंदी, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में रही भीड़


तीज को लेकर बाजारों में भी महिलाओं की भीड़ रही। महिलाएं मेहंदी लगवाने के साथ हरे रंग के कपड़े, चूड़ियां, बिंदी, आभूषण और शृंगार का सामान खरीदती नजर आईं। दुकानदारों के अनुसार तीज के चलते हरे रंग के परिधानों और चूड़ियों की मांग बढ़ी है। कई महिलाओं ने व्रत और पूजा की तैयारियों के लिए भी खरीदारी की।

------

महिलाओं से बातचीत


तीज हमारे लिए सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ने का अवसर है। सहेलियों और परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाने की खुशी अलग होती है। - प्रीति गुप्ता, डिस्कवरी पार्क सोसाइटी

--

बचपन में गांव में पेड़ों पर झूले पड़ते थे और हम सभी मिलकर तीज मनाते थे। आज सोसाइटी में झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर वही पुरानी यादें ताजा हो गईं। - सीमा गौड़, पुरी लैवेंडर सोसाइटी

--

तीज के लिए हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां और मेहंदी की खास तैयारी की है। परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखने को लेकर उत्साह है। - अन्नू कम्बोज, पार्क फ्लोर टू सोसाइटी


--

शहर की व्यस्त जिंदगी में ऐसे त्योहार महिलाओं को एक-दूसरे से मिलने और मिलकर खुशी मनाने का मौका देते हैं। तीज की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू कर दी थीं। - राजेश्री ठाकुर, पीयूष हाइट्स सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed