पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Awareness campaign launched regarding women's safety and rights at the workplace.

Faridabad News: कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान शुरू

Wed, 01 Jul 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched regarding women's safety and rights at the workplace.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





फरीदाबाद। जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में महिलाओं को सुरक्षित कार्य वातावरण देने और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और शिकायत निवारण व्यवस्था की पूरी जानकारी देना है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 तथा केंद्र सरकार के शी-बॉक्स पोर्टल के बारे में कार्यरत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाएं किसी भी प्रकार की शिकायत आसानी से दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन


मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि महिलाएं अपने कार्यस्थल की आंतरिक समिति (आईसी) के माध्यम से या सीधे ऑनलाइन शी-बॉक्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकती हैं। इसके अलावा जिला, ब्लॉक, तहसील और नगर पालिका स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जिनकी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन संस्थानों में 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां आंतरिक समिति (आईसी) का गठन अनिवार्य है। वहीं 10 से कम कर्मचारियों वाले कार्यस्थलों या असंगठित क्षेत्रों में शिकायतें स्थानीय समिति के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं।


विभाग का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं तक यह जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में कार्य कर सकें और बिना किसी डर के अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed