{"_id":"6a441b28de8f5896310c279a","slug":"issues-regarding-water-sewage-and-encroachment-dominated-the-public-hearing-20-complaints-were-received-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73671-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जनसुनवाई में पानी, सीवर और अतिक्रमण के मुद्दे छाए, 20 शिकायतें पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जनसुनवाई में पानी, सीवर और अतिक्रमण के मुद्दे छाए, 20 शिकायतें पहुंचीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई मामलों में मौके पर समाधान के निर्देश, अगले सप्ताह से फिर हर सोमवार लगेगा शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में मंगलवार को शहर की सबसे बड़ी नागरिक समस्याएं एक बार फिर सामने आईं। पेयजल आपूर्ति, सीवर व्यवस्था, नालों पर अतिक्रमण, प्रॉपर्टी आईडी और अवैध निर्माण जैसे मुद्दों को लेकर लोगों ने अधिकारियों के समक्ष शिकायतें रखीं। कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए गए, जबकि बाकी मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा गया।
सोमवार को संत कबीर जयंती के सरकारी अवकाश के कारण इस सप्ताह जनसुनवाई शिविर मंगलवार को मेयर कार्यालय में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने की जबकि निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
रामनगर कॉलोनी के लोगों ने तोड़फोड़ रोकने की उठाई मांग
जनसुनवाई के दौरान मलेरना गांव के पास स्थित रामनगर कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा। महापौर ने मामले की नियमानुसार जांच कराने और रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बड़खल पुल के नीचे से झुग्गियां हटाने की मांग
सेक्टर-21सी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बड़खल पुल के नीचे बनी झुग्गियों को हटाने की मांग की। उनका कहना था कि झुग्गियों के कारण क्षेत्र में स्वच्छता और यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
नालों पर अतिक्रमण से बढ़ रहा जलभराव का खतरा
गांव मिरजापुर के निवासियों ने नालियों पर अवैध कब्जों की शिकायत करते हुए बताया कि अतिक्रमण के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर हो सकती है। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सैनिक कॉलोनी में पेयजल संकट का मुद्दा उठा
सैनिक कॉलोनी से पहुंचे नागरिकों ने क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तकनीकी जांच कर जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सबसे अधिक शिकायतें पानी, सीवर और प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध तरीके से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शहर के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि पानी माफियाओं की गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें पेयजल, सीवर व्यवस्था, नालों की सफाई और प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित मिल रही हैं, जिनके समाधान के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।