सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ayurveda medicine will be strengthened in ESIC, interview on April 8

Faridabad News: ईएसआईसी में मजबूत होगी आयुर्वेद चिकित्सा, 8 अप्रैल को साक्षात्कार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda medicine will be strengthened in ESIC, interview on April 8
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फरीदाबाद में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आयुष मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) पदों पर भर्ती के लिए 8 अप्रैल 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल पांच उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें डॉ. राजेश कुमार बंसल, डॉ. प्रमोद कुमार साहू, डॉ. भोजराज सिंह, डॉ. शिव शंकर चौधरी और डॉ. पवन कुमार शामिल हैं। इन सभी अभ्यर्थियों का पहले दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद पात्र पाए जाने पर साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉलेज के डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया कि आयुष मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति के बाद अस्पताल में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा। इससे मरीजों को वैकल्पिक उपचार पद्धति का बेहतर लाभ मिल सकेगा और ओपीडी सेवाओं में भी सुधार आएगा।



उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा देना है, ताकि मरीजों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। जल्द ही चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed