सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabhgarh flowers bloom in Bhilai

Faridabad News: भिलाई में खिले बल्लभगढ़ के पुष्प

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ballabhgarh flowers bloom in Bhilai
पुष्प । ​खिलाड़ी ।
विज्ञापन
अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में बल्लभगढ़ के पंजाबीवाड़ा निवासी पुष्प शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित प्रतियोगिता में पुष्प ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने फ्री स्टाइल कुश्ती के 61 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि अपने नाम की। सोमवार को उनके स्वागत में जोरदार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुष्प के पिता मनोज कुमार ने बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है। उनकी मां सुनीता शर्मा भी बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। पुष्प मूल रूप से पलवल जिले के गांव बामनीखेड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 4 अप्रैल को गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। उनका कुश्ती सफर 2019 में राज्य खेल परिसर से शुरू हुआ। इसके बाद पुष्प ने अर्जुन अवॉर्डी नेहा राठी के मार्गदर्शन में अभ्यास जारी रखा। बेहतर प्रशिक्षण की तलाश में वह 2021 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे, जहां उनकी प्रतिभा और निखरी। वर्तमान में वह कुश्ती के साथ- साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे शुरू हुआ कुश्ती का सफर

पुष्प ने बताया कि कुश्ती की शुरुआत एक सामान्य दिनचर्या से हुई। बामनीखेड़ा से उनके चाचा का बेटा गर्मियों की छुट्टियों में फरीदाबाद आया था, जिसने उनके पिता को स्वास्थ्य के लिए सुबह की सैर की सलाह दी। इसके बाद पुष्प अपने जुड़वा भाई पुष्पेंद्र और बड़े भाई मयंक के साथ सुबह सैर पर जाने लगे। इसी दौरान वे सीही गांव में पूर्व हॉकी खिलाड़ी जोगिंदर के संपर्क में आए। जोगिंदर ने पुष्प की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें कुश्ती अपनाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने राज्य खेल परिसर में नियमित अभ्यास शुरू किया और कड़ी मेहनत के दम पर आज राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed