{"_id":"69cc035212fbf639ed0d7fe1","slug":"bata-rob-to-be-repaired-overnight-now-preparing-to-relieve-traffic-jam-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66349-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाटा आरओबी की मरम्मत अब रात में होगी, जाम से राहत देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाटा आरओबी की मरम्मत अब रात में होगी, जाम से राहत देने की तैयारी
विज्ञापन
फरीदाबाद में बाटा पुल पर दोनों तरफ चल रहे वाहन । संवाद
विज्ञापन
दो दिन से वैकल्पिक मार्गों पर भारी दबाव के बाद प्रशासन का फैसला, दिन में यातायात सामान्य रखने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाटा आरओबी की मरम्मत के चलते लगातार दो दिन तक शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे जाम के बाद अब प्रशासन ने कार्य को रात के समय करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव का उद्देश्य दिन के समय यातायात को सुचारु बनाए रखना और आम लोगों को हो रही परेशानी को कम करना है।
पिछले दो दिनों में बाटा पुल के एक लेन को बंद किए जाने से नीलम पुल, बल्लभगढ़-सोहना पुल, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और बीके चौक जैसे प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक दबाव देखने को मिला। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही वहीं वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।
यातायात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है कि मरम्मत कार्य अब रात के समय किया जाएगा ताकि दिन में पुल के अधिकतर हिस्से को यातायात के लिए खुला रखा जा सके। अधिकारियों का मानना है कि रात में ट्रैफिक का दबाव कम रहता है ऐसे में काम तेजी से भी हो सकेगा और आम लोगों को राहत भी मिलेगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य पूरी तरह समाप्त होने तक वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था जारी रहेगी। हालांकि रात में काम होने के कारण दिन के समय इन मार्गों पर दबाव कम रहने की उम्मीद है। यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील चौराहों पर अतिरिक्त जवान तैनात कर ट्रैफिक को सुचारु रखा जाए।
लोगों के लिए राहत का फैसला
स्थानीय लोगों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों ने प्रशासन के इस फैसले को राहत भरा कदम बताया है। उनका कहना है कि दिन में जाम के कारण समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही थी, वहीं कई बार जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे थे।
लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए आरओबी की मरम्मत का कार्य रात के समय में किया जाएगा। ताकि जाम की समस्या न हो। - प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी
Trending Videos