सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bloody Clash Between Brothers Over Water Leakage Dispute Allegations of Thumb Severing and Assault

भाई ने काटा भाई का अंगूठा: पानी लीकेज के विवाद में बहा खून, भाभी और भतीजे ने भी मनोहर को बेरहमी से मारा

संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 28 May 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मनोहर ने बताया कि भाई के साथ-साथ भाभी और भतीजे ने उनके ऊपर हमला किया। वारदात के बाद उपचार के लिए पीड़ित बीके अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार उनके बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर और गंभीर चोट आई है। 

Bloody Clash Between Brothers Over Water Leakage Dispute Allegations of Thumb Severing and Assault
भाई ने किया भाई पर हमला - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित एनआईटी फरीदाबाद के टाउन नंबर-2 क्षेत्र में पानी की मोटर लगाने और पाइपलाइन लीकेज को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और गंभीर चोटों तक पहुंच गया। पुलिस ने घायल पक्ष की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

एक ही मकान के अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं भाई
मकान नंबर 2 ई100, बी.पी एनआईटी निवासी मनोहर लाल भाटिया ने पुलिस चौकी टाउन नंबर-2 में दी शिकायत में बताया कि वह अपने बड़े भाई कैलाश कुमार भाटिया के साथ एक ही मकान में अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं। कैलाश कुमार भाटिया ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। जबकि मनोहर लाल प्रथम तल पर निवास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई की पाइपलाइन में हुआ था लीकेज
शिकायतकर्ता के अनुसार प्रथम तल पर पानी की समस्या के चलते उन्होंने 22 मई को अलग से पानी की मोटर लगवाई थी। उसी शाम पता चला कि मोटर लगने के कारण ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल की रसोई की पाइपलाइन में लीकेज हो गई। इस बारे में उनकी भाभी सीमा भाटिया ने उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने प्लंबर को अगले दिन बुलाने की बात कही।

विज्ञापन

दांत से काटा अंगूठा
मनोहर लाल भाटिया ने आरोप लगाया कि अगले दिन सुबह जब वह अपनी पत्नी के साथ पार्क जाने के लिए नीचे उतर रहे थे, तभी उनका भाई कैलाश कुमार भाटिया गाली-गलौज और धमकी देने लगा। आरोप है कि इसी दौरान कैलाश भाटिया ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट के दौरान उनके बाएं हाथ के अंगूठे को दांत से काट लिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि भतीजे राहुल भाटिया और भाभी सीमा भाटिया ने भी मारपीट में सहयोग किया।

अंगूठे में आया फ्रैक्चर
घटना के बाद घायल मनोहर लाल भाटिया उपचार के लिए बीके अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार उनके बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर और गंभीर चोट आई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि उनकी ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed