{"_id":"6a181be9ff4a70dad0042050","slug":"mother-of-eight-children-goes-missing-under-mysterious-circumstances-in-ballabhgarh-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ बच्चों की मां कहां है!: अचानक 13 दिन पहले हुई महिला लापता, दर-दर भटक रहा पति; इस एक बात का सता रहा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बच्चों की मां कहां है!: अचानक 13 दिन पहले हुई महिला लापता, दर-दर भटक रहा पति; इस एक बात का सता रहा डर
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 28 May 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में एक महिला बीते 13 दिनों से लापता है। आठ बच्चों की मां आरती 15 मई से लडौली गांव (बल्लभगढ़) से रहस्यमय तरीके से लापता है। पति सुभाष ने आशंका जताई है कि किसी ने बहला-फुसलाकर उन्हें बंधक बना रखा है।
महिला लापता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंदावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लडौली से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी को किसी ने बंधक बना रखा है।
जानकारी के अनुसार गांव लडौली निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी आरती 15 मई से अचानक घर से लापता है। वह बिना किसी को बताए घर से चली गई थी और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। पति सुभाष ने बताया कि उसकी शादी को करीब 25-26 वर्ष हो चुके हैं और उनके आठ बच्चे हैं। परिवार सामान्य रूप से गांव में रह रहा था।
Trending Videos
उसने बताया कि उसकी पत्नी घर से जाते समय नीले रंग के कपड़े पहने हुई थी। सुभाष ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी को किसी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया हो सकता है या फिर उसे कहीं बंधक बनाकर रखा गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है और परिजनों व परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।