सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Buses start operating on route 905, providing convenience to passengers

Faridabad News: 905 रूट पर बस का संचालन शुरू, यात्रियाें को मिलेगी सहूलियत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Buses start operating on route 905, providing convenience to passengers
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। लंबे समय से बंद पड़ी 905 रूट की सिटी बस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया गया है। यह बस बदरपुर बाॅर्डर से चलकर अमृता अस्पताल, ग्रेटर फरीदाबाद, कावरा गांव होते हुए राजपुर कला तक जाएगी। बस सेवा शुरू होने से दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सुविधा हो रही है।

काफी समय पहले 905 रूट पर चलने वाली सिटी बस को जर्जर सड़क होने के कारण बंद कर दिया गया था। बस के बंद होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को निजी वाहनों या महंगे ऑटो का सहारा लेना पड़ता था। अब इस रूट पर दोबारा से एक बस शुरू की गई है। बस शुरू होने से यात्रियों को सस्ता और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी बड़ी राहत मिलेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आसानी से बदरपुर बॉर्डर और शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed