सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Piles of mud spread on the road, people falling and getting injured.

Faridabad News: सड़क पर फैला मिट्टी का ढेर, लोग गिरकर चोटिल हो रहे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Piles of mud spread on the road, people falling and getting injured.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


फरीदाबाद। बीके चौक पर नाले का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन लोगों की मुश्किलें अब भी कम नहीं हुईं। नाले की खुदाई के दौरान निकली मिट्टी अब भी चौराहे पर पड़ी है। काम खत्म होने के बाद भी इसे हटाया नहीं गया।


यह चौराहा इलाके का एक अहम रास्ता है, जहां दिनभर बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही रहती है। मिट्टी का ढेर होने के कारण बसों को रुकने में दिक्कत होती है। कई बार लोगों को सड़क के बीच या गीली मिट्टी पर उतरना पड़ता है, जिससे फिसलने और चोट लगने का खतरा रहता है। लोगों ने प्रशासन से मिट्टी का ढेर हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

बारिश का मौसम है। इस वजह से मिट्टी गीली होकर सड़कों पर फैल रही है जिससे हालात और खराब हो रहे हैं। कई लोग गिरते-गिरते बचते हैं। -काजल, यात्री
आसपास धूल उड़ने और जाम जैसी स्थिति बनने से ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। काम खत्म होने के बाद भी सड़क के किनारे से मिट्टी को नहीं हटाया जा रहा है। -पंकज, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed