सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Buying a stove is easy; finding kerosene is difficult.

Faridabad News: स्टोव खरीदना आसान, केरोसिन मिलना मुश्किल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Buying a stove is easy; finding kerosene is difficult.
विज्ञापन
लोग किराना और सरकारी राशन की दुकानों पर केरोसीन की तलाश कर रहे हैं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाजारों में स्टोव की बिक्री में तेजी देखी जा रही है, लेकिन उपभोक्ताओं के सामने सबसे बड़ी समस्या केरोसिन की कमी और बढ़ती कीमतें बनी हुई हैं। इंडक्शन चूल्हों के बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद, लोग स्टोव पर भरोसा कर रहे हैं।

दुकानदारों का कहना है कि स्टोव तो बिक रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी केरोसिन की कमी है। कई दुकानदारों ने बताया कि पहले एक लीटर केरोसिन की कीमत सामान्य थी, लेकिन अब बढ़ गई है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोग किराना की दुकानों और सरकारी राशन की दुकानों पर केरोसीन की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दुकानदारों का कहना है कि केरोसीन के दाम पिछले साल की तुलना में लगभग 20-30 प्रतिशत बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा, ईंधन की कीमत बढ़ने के कारण ग्राहक सोच-समझकर ही खरीदारी करते हैं। छोटे परिवार के लिए यह रोजमर्रा का खर्च बढ़ा देता है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि स्टोव खरीदना आसान है, लेकिन ईंधन के बिना इसका इस्तेमाल मुश्किल हो गया है। स्टोव तो है, लेकिन केरोसिन नहीं मिलता और अगर मिलता भी है तो महंगा है। इससे रोजमर्रा का खर्च बढ़ रहा है।

केरोसिन की कमी और बढ़ती कीमतों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केवल स्टोव उपलब्ध होना पर्याप्त नहीं है। सस्ता और पर्याप्त ईंधन भी उतना ही जरूरी है ताकि उपभोक्ता स्टोव का उपयोग नियमित रूप से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed