सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car crashes into divider; two dead.

Faridabad News: डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Car crashes into divider; two dead.
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कुंडल कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति पत्नी के साथ उसके गांव पश्चिम बंगाल गए थे। वापसी के दौरान कार चलाने की वजह से उनको यूपी के प्रतापगढ़ के पास झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में बैठी व्यक्ति की सास और बहन की मौत हो गई। वहीं दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। कुंडल कॉलोनी निवासी आशीष चक्रवर्ती ने बताया कि कुछ दिन पहले अपनी टाटा टियागो कार से पत्नी के साथ गांव पश्चिम बंगाल गए थे। वहां टाटा नगर जमदेशपुर झारखंड में रहने वाली बहन बुलबुल और सास मंजू भद्र को साथ लेकर बुधवार शाम करीब 5 बजे दिल्ली के रास्ते वापस लौट रहे थे। तभी यूपी के प्रतापगढ़ के जहानाबाद फ्लाईओवर के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इस हादसे में कार में बैठीं आशीष की सास और बहन की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। हथिगवां थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि कार आशीष चक्रवती चला रहे थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed