{"_id":"69f0b1b34ad8c10c9a0c5a5a","slug":"chess-and-ludo-made-by-students-are-being-liked-by-the-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68702-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विद्यार्थियों के बनाए चेस और लूडो लोगों को आ रहे पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विद्यार्थियों के बनाए चेस और लूडो लोगों को आ रहे पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक प्रदर्शनी में फरीदाबाद और पलवल के शिक्षण संस्थानों ने खींचा विजिटर का ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी में देशभर से आई कंपनियों के बीच कुछ शिक्षण संस्थानों ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं। इनमें फरीदाबाद के अपेरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर के विद्यार्थियों द्वारा डिजाइन किए गए स्टाइलिश कपड़े और पलवल की श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा सीएनसी मशीन पर बनाए गए चेस और लूडो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं।
इसके अलावा इस संस्थान के विद्यार्थियों ने रोबोटिक कारें भी बनाई हैं, जो कि विजिटर को बेहद प्रभावित कर रही हैं। दोनों ही संस्थानों से प्रतिनिधि के रूप में आए सदस्यों ने बताया कि संस्थान के कई विद्यार्थियों ने मिलकर यह बनाया है। उन्हें ऐसी की कला को विकसित करने की शिक्षा दी जाती है, ताकि वह पढ़ाई के साथ-साथ कमाई का जरिया भी ढूंढ सके। विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी से प्रतिनिधि के रूप में आए ओमप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि इस प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल के तहत अगर कोई विजिटर इन्हें खरीदने का इच्छुक रहता हैै, तो वह खरीद सकता है। इसका जरिये विद्यार्थियों को पैसे और उन्हें कुशल वस्तु मिल जाएगी। वहीं, अपेरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर के प्रतिनिधि भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी के जरिये विद्यार्थियों की कुशलता का उद्यमियों को पता भी चलता है और अगर कोई उत्पाद विजिटर को पसंद आ जाए तो उन्हें पैसे भी मिल जाते हैं।
Trending Videos