सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Clouds remained overcast since morning, intermittent rain occurred

Faridabad News: सुबह से छाये रहे बादल, रुक रुक कर हुई बारिश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained overcast since morning, intermittent rain occurred
फरीदाबाद में बुधवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना । संवाद
विज्ञापन
जलभराव ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में बुधवार को मौसम के बदले मिजाज ने एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं दूसरी ओर प्रशासन के जल निकासी के दावों की हवा निकाल दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे इसके बाद दोपहर में शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई रुक-रुक कर बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


दोपहर को बारिश होने के बाद मौसम सुहावना होने पर लोग घरों से बाहर निकले व मौसम का आनंद लिया वहीं दूसरी तरह कई स्थानों पर हुए हल्के जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई जगहों पर जाम जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राहत का यह सिलसिला ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है। बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है वहीं तापमान 15 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं 10 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और चिलचिलाती धूप का दौर शुरू होगा। 11 अप्रैल को पारा 32 और 12 अप्रैल को 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं 13 और 14 अप्रैल को गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा जब अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed