{"_id":"6a6f76eacd0c4495a10fac9f","slug":"collapsed-sewer-manholes-in-nit-will-be-repaired-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76418-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी में धंसे सीवर के मैनहोल होंगे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी में धंसे सीवर के मैनहोल होंगे दुरुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
250 नए हैवी ड्यूटी ढक्कन लगेंगे, बारिश और अंधेरे में होने वाले हादसों पर लगेगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 में सड़क से नीचे धंसे सीवर के मैनहोल लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी और हादसों की वजह बने हुए हैं। सड़क की सतह से कई इंच नीचे बैठे मैनहोल और क्षतिग्रस्त चेंबरों के कारण रोजाना वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाते हैं जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं रात के अंधेरे और बारिश के दौरान ये धंसे हुए मैनहोल दिखाई नहीं देते और दोपहिया वाहन चालक अक्सर असंतुलित होकर गिर जाते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सीवर एवं सड़क सुधार परियोजना शुरू कर दी है। इसके तहत धंसे हुए मैनहोल को सड़क के समतल स्तर तक लाने, 250 नए एक्स्ट्रा हैवी ड्यूटी मैनहोल कवर लगाने और सीवर व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
परियोजना के तहत होंगे प्रमुख कार्य
नगर निगम की परियोजना के तहत वार्ड-2 में 250 एक्स्ट्रा हैवी ड्यूटी एसएफआरसी मैनहोल कवर और फ्रेम लगाए जाएंगे ताकि भारी वाहनों के दबाव में भी ढक्कन सुरक्षित रहें। धंसे हुए मैनहोल चेंबरों को ईंट की चिनाई, सीमेंट प्लास्टर और आरसीसी स्लैब के माध्यम से सड़क के समतल स्तर तक उठाया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी वहां 600 एमएम की आरसीसी पाइप और 300 एमएम की एसडब्ल्यूएस पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा 100 सीवर चेंबरों की डीसिल्टिंग, 100 घंटे तक ट्रैक्टर पंप से डीवाटरिंग और सीवर लाइन की प्लगिंग का कार्य भी किया जाएगा ताकि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनी रहे और सीवर ओवरफ्लो की समस्या कम हो।
150 दिन में पूरा होगा कार्य, एक साल तक रहेगी जवाबदेही
नगर निगम ने निर्माण एजेंसी को परियोजना 150 दिनों में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कार्य पूरा होने के बाद भी एजेंसी 365 दिन की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि के तहत जिम्मेदार रहेगी। यदि इस दौरान कहीं मैनहोल दोबारा धंसता है, ढक्कन टूटता है या निर्माण कार्य में कोई कमी सामने आती है तो एजेंसी को अपने खर्च पर उसे ठीक करना होगा।
विज्ञापन
लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम हर समस्या पर गंभीरता से काम कर रहा है। इस परियोजना से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।- धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त