फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress in-charge Sanjay Dutt sought to understand the reasons for the defeat from party workers.

Faridabad News: कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं से जानी हार की वजह

Fri, 31 Jul 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Congress in-charge Sanjay Dutt sought to understand the reasons for the defeat from party workers.
संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव लिए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने गुरुवार को फरीदाबाद पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा की। दो दिवसीय दौरे पर आए संजय दत्त ने विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं और नेताओं से अलग-अलग बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव लिए।

बैठकों में कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान सामने आई चुनौतियों, संगठन की कमियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को और सक्रिय करने को लेकर अपने विचार रखे। संजय दत्त ने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन


हर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग संवाद सत्र आयोजित किए गए। इनमें नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने के लिए समय दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर यह समझने का प्रयास किया कि चुनाव में कहां कमी रही और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे के दौरान संजय दत्त रात को जिला कांग्रेस कार्यालय में ही प्रवास करेंगे। शुक्रवार सुबह वह जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed