{"_id":"6a6ba3cbd8cbcf17360e7f9c","slug":"regarding-the-incident-of-locking-the-xens-office-the-councilor-visited-the-acps-office-to-present-their-side-of-the-matter-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76215-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक्सईएन कार्यालय में ताला लगाने के मामले में पार्षद एसीपी कार्यालय पहुंचकर रखा पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक्सईएन कार्यालय में ताला लगाने के मामले में पार्षद एसीपी कार्यालय पहुंचकर रखा पक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नगर निगम के एक्सईएन डालचंद शर्मा और वार्ड-40 के पार्षद दीपक यादव के बीच हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पार्षद द्वारा एक्सईएन कार्यालय पर ताला लगाए जाने के विरोध में विभागीय कर्मचारियों ने मोर्चा खोलते हुए पुलिस से पार्षद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पुलिस के नोटिस के बाद अपना पक्ष रखने के लिए पार्षद पवन यादव और राव रामकुमार अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ एसीपी कार्यालय पहुंचे। पार्षद पवन यादव ने कहा कि वह हमेशा जनता के हितों के लिए आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जनहित के काम रुकते हैं तो अधिकारियों के कार्यालयों पर 100 ताले लगाने पड़ें तो भी वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सईएन ने स्थानीय विधायक के कहने पर उनके वार्ड में चल रहे विकास कार्यों को रुकवा दिया था, जिसका उन्होंने विरोध किया था।
इस मामले में एसीपी बल्लभगढ़ अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की निष्पक्ष जांच करेगी और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।