{"_id":"6a6ba43a5c4fe8bb590b1ec3","slug":"organization-of-a-farewell-ceremony-upon-retirement-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76191-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पुलिस परिवार के छह अधिकारी एवं कर्मचारी बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल उषा, भलाई निरीक्षक सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त साथियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेवानिवृत्त होने वालों में इंस्पेक्टर सूरज भान, इंस्पेक्टर अलीमुद्दीन, उप निरीक्षक (एसआई) विजेंद्र सिंह, ईएसआई अशोक कुमार, ईएचसी रंजीत सिंह और ईएचसी शिव नारायण शामिल हैं। इन सभी कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आमजन की सहायता और विभागीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डीसीपी सेंट्रल उषा ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है।