फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Contaminated water becomes a problem for the residents of Shiv Durga Vihar.

Faridabad News: शिव दुर्गा विहार के लोगों के लिए गंदा पानी बना मुसीबत

Mon, 10 Aug 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water becomes a problem for the residents of Shiv Durga Vihar.
घरों से निकलना हो रहा है मुश्किल, बीमारी फैलने का सता रहा डर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शिव दुर्गा विहार में पिछले करीब 20 दिनों से जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गलियों में जमा गंदा पानी अब लोगों के घरों के बाहर तक पहुंच गया है। हालात यह हैं कि सुबह घर से निकलने से लेकर काम पर जाने और बच्चों को स्कूल भेजने तक लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। करीब 200 से अधिक परिवार इस समस्या से प्रभावित हैं। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण इलाके में गंदगी और दुर्गंध का माहौल है।

लोगों ने बताया कि गलियों में पानी जमा होने से रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पैदल निकलने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों को भी पानी में वाहन फिसलने या बंद होने का डर बना रहता है। वहीं सड़कों पर बने गड्ढे भी जलभराव के कारण दिखाई नहीं देते ऐसे में स्थिति और अधिक खतरनाक साबित होती है।
विज्ञापन


जलभराव के कारण नौकरी और मजदूरी के लिए सुबह घर से निकलने वाले लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बच्चों के स्कूल आने-जाने को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि फिसलने के कारण कई लोग गिर भी चुके हैं। लोगों का कहना है कि जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। शाम होते ही मच्छरों की समस्या और बढ़ जाती है। लोगों को डर है कि यदि जल्द जलनिकासी नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी केशव ने बताया कि पिछले कई दिनों से गली में पानी जमा है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जरूरी काम के लिए भी गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।


वहीं निवासी राकेश ने बताया कि हर साल बरसात में यहीं हाल होता है, बावजूद इसके प्रशासन इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकालता। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed