{"_id":"6a78d028e4c1d6f54e0d8fe7","slug":"folk-songs-of-the-sawan-season-took-center-stage-at-the-hariyali-teej-celebrations-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77012-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाली तीज उत्सव में सावन के लोकगीतों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाली तीज उत्सव में सावन के लोकगीतों की रही धूम
विज्ञापन
अग्रवाल समिति की ओर से चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
550 महिलाओं ने लिया हिस्सा, तीज क्वीन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ की ओर से चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति के प्रवक्ता ललित गोयल और अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला ने बताया कि समिति पिछले छह वर्षों से लगातार हरियाली तीज उत्सव का आयोजन कर रही है। इस बार बारिश के बावजूद करीब 550 महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में केवल महिलाओं को प्रवेश दिया गया, ताकि वे स्वतंत्र रूप से उत्सव का आनंद ले सकें।
कांग्रेस नेत्री प्रियंका अग्रवाल, खुशबू सिंगला, रीना अग्रवाल, वंदना बंसल, नेहा गर्ग, मार्केट कमेटी की वाइस चेयरपर्सन कांता बंसल और रेखा गोयल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूनम अग्रवाल ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।
समिति की सदस्य राजरानी, अंकिता, छवि, कविता, नेहा, सपना, सुनीता, वर्षा, गोल्डी, आभा, अंजलि, अपूर्वा, भारती, भावना, दीप्ती, डिम्पल, गरिमा, सीमा, कंचन, रीता, रुचि, संगीता, शालू, सोनू और सुमित्रा ने मां-बेटी, जीजा-साली और देवर-भाभी जैसी जोड़ियों में नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं ने सावन के लोकगीतों और फिल्मी गीतों पर जमकर मस्ती की। मंच संचालन पूनम गोयल ने किया।
विज्ञापन
खुशबू शर्मा को तीज क्वीन चुना गया
सीमा सिंगला और सुरक्षा गर्ग ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के लिए तीज क्वीन प्रतियोगिता का संचालन किया। शिक्षाविद् मिथिलेश अग्रवाल और शालिनी गर्ग ने निर्णायक की भूमिका निभाई। महाराष्ट्र की वेशभूषा में पहुंचीं खुशबू शर्मा को तीज क्वीन चुना गया। निशा गोयल फर्स्ट रनरअप और श्रद्धा राजपुरोहित सेकंड रनरअप रहीं। कार्यक्रम में तीज से जुड़ी प्रश्नोत्तरी, विभिन्न खेल, झूला, फोटोग्राफी और म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को उपहार दिए गए। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पुरुष सदस्यों ने भी सहयोग किया। अंत में महिलाओं और अतिथियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।