{"_id":"69e63087acb6b24bf7010837","slug":"couple-and-son-die-after-being-hit-by-container-in-faridabad-road-accident-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से दंपती और बेटे की मौत, पैदल जा रहे थे बस स्टैंड; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से दंपती और बेटे की मौत, पैदल जा रहे थे बस स्टैंड; चालक फरार
माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार
फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में सुबह साढ़े चार बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने पैदल जा रहे दंपती और उनके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फरीदाबाद केआईएमटी क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनका 11 साल के बेटे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तीनों लोग पैदल ऑटो स्टैंड की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
Trending Videos
टक्कर लगते ही तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के निवासी काशीराम (44) अपनी पत्नी अंगूरी (39) और 16 वर्षीय बेटे विशाल के साथ अभी आईएमटी क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। मृतक काशीराम के साले घनश्याम ने बताया कि काशीराम अपनी पत्नी और बेटे के साथ अपने गांव जाने के लिए निकले थे। उन्हें बल्लभगढ़ बस स्टैंड से बस पकड़नी थी। घनश्याम तीनों के साथ उन्हें ऑटो स्टैंड तक छोड़ने के लिए जा रहे थे, ताकि वह वहां से ऑटो लेकर बस स्टैंड पहुंच सकें।
सभी लोग सुबह करीब 4:30 बजे घर से पैदल ही आईएमटी चौक की तरफ जा रहे थे। जब वह हाईवे की तरफ पहुंचे, तभी पीछे से कंटेनर ट्रक ने काशीराम, उनकी पत्नी और बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में काशीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने के बाद दोनों ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

कमेंट
कमेंट X