सब्सक्राइब करें

हरियाणा: बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर मिट्टी धंसने से पलटी क्रेन, तीन मजदूरों की मौत; एक घायल, VIDEO

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 04 Jun 2026 09:45 PM IST
सार

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बचाव दल द्वारा दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Crane Falls from Under-Construction Flyover on Ballabhgarh Jewar Expressway
फ्लाईओवर से गिरी क्रेन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित पनहेड़ा खुर्द गांव के पास जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान बृहस्पतिवार को गार्डर उठाने के दौरान एक क्रेन का अचानक से असंतुलित होकर पलट गई। पलटने की वजह से क्रेन के नीचे चार मजदूर दब गए। जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रुप से घायल हो गया। मरने वालों में एक मजदूर की राजस्थान निवासी मनीष के रूप में हुई है। वहीं घायल मजदूर का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं एक अन्य मजदूर को निकालने की कोशिश देर रात तक जारी रही।



Crane Falls from Under-Construction Flyover on Ballabhgarh Jewar Expressway
रेस्क्यू में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार की दोपहर को अचानक से मौसम बदल गया और विभिन्न जगहों पर तेज बरसात होने लगी। गांव पन्हेड़ा खुर्द में भी तेज बरसात हुई। बताया जा रहा है दोपहर के समय मजदूर कंटेनर के अंदर बैठकर खाना खा रहे थे। बरसात बंद होने के बाद निर्माण कार्य दोबारा से शुरू किया गया। तेज बारिश के कारण निर्माण स्थल पर कीचड़ और फिसलन हो गई थी। 

Crane Falls from Under-Construction Flyover on Ballabhgarh Jewar Expressway
रेस्क्यू में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान फ्लाईओवर के लिए गार्डर उठाने का काम चल रहा था कि अचानक भारी क्रेन का तेज हवा की वजह से संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर पलट गई। क्रेन कंटेनर के ऊपर गिर गई। कंटेनर के अंदर चार मजूदर बताए जा रहे है। जिनमें से तीन मजूदरों को बाहरन निकाल लिया। उनमें से दो मजदूर की मौत हो गई है। वहीं तीसरे मजदूर घायल है। इसके अलावा चौथे मजदूर को देर रात निकालने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Crane Falls from Under-Construction Flyover on Ballabhgarh Jewar Expressway
क्रेन पलटी - फोटो : अमर उजाला

खबर लिखे जाने तक चौथे मजदूर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मौके पर एसीपी तिगांव अशोक, एसडीएम मयंक तिवारी और एनएचएआई के अधिकारी भी मौजदू रहे। वहीं दूसरी ओर हादसे से की रिपोर्ट जिला प्रशासन से सीएम ऑफिस ने मांगी है। रिपोर्ट में हादसा किस कारण हुआ , कितने लोग दबे, कितने लोगों की मौत हुई वहीं कितने लोग हैं घायल इसके बारे में पूरी जानकारी मांगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed