{"_id":"6a7cc0d3400b89e428041244","slug":"cyclist-dies-after-collision-with-truck-ambulance-failed-to-arrive-for-an-hour-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77283-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइकिल सवार की ट्रक की टक्कर से मौत, एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइकिल सवार की ट्रक की टक्कर से मौत, एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक की शिनाख्त नहीं, सेक्टर-25 में धर्मकांटा के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-25 में भारत धर्मकांटा के सामने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रक की टक्कर से करीब 60 वर्षीय साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि साइकिल सवार कोल्ड ड्रिंक लेने आया था। उसकी साइकिल की कैरियर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी रखी थी। इसी दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक राहगीर ने ट्रक की नंबर प्लेट का फोटो ले लिया था, जिसे पुलिस को भेजा गया है।
पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज या अन्य साक्ष्य नहीं मिला। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने शव को ईएसआई अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए इश्तहार जारी कर प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद परिजनों से लिखित शिकायत ली जाएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ट्रक की नंबर प्लेट के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।