{"_id":"6a7cc12a66c574a94c0be464","slug":"tiranga-yatras-will-be-organized-to-make-the-national-festival-special-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77318-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राष्ट्रीय पर्व को खास बनाने के लिए निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राष्ट्रीय पर्व को खास बनाने के लिए निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टरों और सोसाइटियों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पकड़ने लगी जोर, देशभक्ति कार्यक्रम होंगे
बच्चों से बुजुर्गों तक दिखेगा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर की विभिन्न सोसाइटियों और सेक्टरों में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। राष्ट्रीय पर्व को खास बनाने के लिए आरपीएस सवाना सोसाइटी, आगमन सोसाइटी, पुरी प्राणायाम, समर पाम, पीयूष हाइट्स, पुरी लैवेंडर समेत सेक्टर-2, 3, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 19, 31 और 37 में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा बीपीटीपी सोसाइटी, पार्क एलीट फ्लोर और अन्य सोसाइटियों में भी निवासी तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं।
तिरंगा यात्रा के दौरान सोसाइटी के निवासी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे परिसर का भ्रमण करेंगे। यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा। आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी रहेगी। कई सोसाइटियों में देशभक्ति गीत और अन्य कार्यक्रमों की भी तैयारी की जा रही है।
सोसाइटी के प्रधान आकाशदीप पटेल ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान सोसाइटी में देशभक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकलने वाली यात्रा में बड़ी संख्या में निवासी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक रूप से मनाना है। आगमन सोसाइटी के निवासी अंकित त्यागी ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ शामिल होंगे। बच्चों और बुजुर्गों में भी आयोजन को लेकर उत्साह है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
एनसीसी कैडेट्स में भी उत्साह
स्वतंत्रता दिवस के माहौल के बीच एनसीसी कैडेट्स में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। एनसीसी की शुरुआत सेना में जाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। कैडेट्स का कहना है कि एनसीसी की शुरुआत उनके लिए ऐतिहासिक अवसर है।
-- --
नई शिक्षा नीति में एनसीसी को महत्व मिलने के बाद विश्वविद्यालयों में एनसीसी चुनने का अवसर मिलना छात्रों के लिए बेहतर अवसर है। हमें देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है। -समीक्षा
-- -- -- -
लड़कियों के लिए एनसीसी शुरू होने के बाद मैं जुड़ी थीं। मेरा सपना आर्मी ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना और देश का नाम रोशन करना है। - काजल
-- --
स्वतंत्रता दिवस को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। फिलहाल हमारी रिहर्सल चल रही है। मैं सेना में जाकर अपने पिता का नाम रोशन करना चाहती हूं। - आकृति
-- --
मुझे बहुत खुशी हो रही है। अब हम सभी आजाद है, और अपने हक के लिए आवाज उठा सकते हैं। हम स्वतंत्रता दिवस को खुशी के मनाना चाहिए। - कैडेट जूली