{"_id":"6a7cc05df1f327389f05adc7","slug":"security-stepped-up-at-faridabad-railway-station-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77306-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉग स्क्वॉड के साथ हो रही सघन चेकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही जिले में सुरक्षा-व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया गया है। विशेषकर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के बैग, सूटकेस और सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए विशेष रूप से डॉग स्क्वॉड की टीम का भी इस्तेमाल किया गया, जिसने चप्पे-चप्पे की जांच की। संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई।
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर पिछले कई दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जैसे-जैसे 15 अगस्त नजदीक आ रहा है, सुरक्षा नियमों का पालन और अधिक कड़ाई से कराया जा रहा है और गश्त बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर निगरानी को और अधिक सख्त कर दिया गया है।