{"_id":"6a78cc65976bd522790c2277","slug":"damaged-road-in-parvatiya-colony-causing-increasing-inconvenience-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77031-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पर्वतीय कॉलोनी में टूटी सड़क से बढ़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पर्वतीय कॉलोनी में टूटी सड़क से बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में सड़क की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कॉलोनी में सड़क का बड़ा हिस्सा जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने गड्ढों में ईंट भर दी हैं।
स्थानीय निवासी सचिन, मुकेश और एके गुप्ता के अनुसार सड़क लंबे समय से खराब है, लेकिन बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक कई बार अचानक गड्ढों में फंस जाते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पैदल राहगीरों को भी पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
वाहन चालकों का कहना है कि खराब सड़क के कारण वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के साथ जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा न हो और आवागमन सुचारु रह सके।