{"_id":"69d6b2e6e5a0dfae040383c5","slug":"dav-centenary-college-organized-competitions-on-world-health-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66996-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन
फरीदाबाद डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों ने पेंटिग बनाकर मनाया ।
विज्ञापन
फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) इकाई द्वारा विद्यार्थियों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हेतु वैश्विक कार्रवाई विषय पर केंद्रित रहा, जिसका उद्देश्य सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन ओमिता जौहर और डॉ. अमित शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में आयुष ने प्रथम, दीप्ति ने द्वितीय और अलिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, मन्नत द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में आशु ने पहला, सुष्मिता ने दूसरा और राखी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में पर्यावरण अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नीरज सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों और उनकी सृजनात्मक सोच की सराहना की। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
Trending Videos