{"_id":"69dbeb553f02b6bb1405f6e4","slug":"goods-and-cash-stolen-from-shop-opposite-college-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67355-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कॉलेज के सामने दुकान से सामान और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कॉलेज के सामने दुकान से सामान और नकदी चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में डीएवी कॉलेज के सामने स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित मानव सेठी ने पुलिस को बताया कि वह डीएवी कॉलेज के सामने कोल्ड ड्रिंक, सोडा और अन्य खाद्य सामग्री की दुकान चलाता है। नौ अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर गया था। अगले दिन सुबह जब वह वापस आया, तो दुकान का ताला टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि दुकान के अंदर से 6 पेटी रेड बुल, 8 पेटी स्टिंग, 8 पेटी कोल्ड ड्रिंक, 10 पेटी कैंपा, 4 पेटी सोडा, चोकोपाई केक और करीब 14 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया। जांच अधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस दुकान के आसपास और कॉलेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Trending Videos