{"_id":"69dbeaf6cdb2a4a1e405d904","slug":"fire-breaks-out-in-shops-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67330-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन
फरीदाबाद प्रेस कॉलोनी में सड़क किनारे टीन शेड से बनी दुकानों में लगी आग । संवाद
विज्ञापन
प्रेस कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास की घटना
दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविवार सुबह प्रेस कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास तीन से चार दुकानों में अचानक आग लग गई। इस हादसे में दुकानों के भीतर रखा प्लास्टिक, स्टील और कपड़ों का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है। प्रेस कॉलोनी के शिव मंदिर के पास टिनशेड की छोटी-छोटी दुकानें हैं। रविवार सुबह करीब सवा दस बजे स्थानीय लोगों ने एक दुकान से धुआं निकलता देखा। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत दुकान मालिकों और फायर ब्रिगेड को दी। जवाहर कॉलोनी निवासी महेंद्र ने बताया कि वह शनिवार रात दस बजे अपनी दुकान बंद करके गए थे। रविवार होने के कारण वह दुकान शाम को खोलने वाले थे लेकिन सुबह पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी।
महेंद्र की दुकान में प्लास्टिक का सामान और स्टील के बर्तन रखे हुए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने पास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। एक अन्य दुकान में कपड़े और बर्तनों का स्टॉक रखा था, जो काफी हद तक जल गया। तीसरी दुकान को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। दुकानदारों के अनुसार, इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सारन थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। करीब तीस मिनट की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त कोई दुकान के अंदर नहीं था, जिससे कोई चोटिल नहीं हुआ। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन शुरुआती तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos