फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Decomposed body found in a rented room in Anangpur Faridabad

कमरे में मिली लाश: 15 दिन पहले महिला ने किराये पर लिया था रूम, उसी में सड़ा-गला मिला शव, गले पर थे कट के निशान

Thu, 30 Jul 2026 04:40 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 30 Jul 2026 04:40 PM IST
सार

अनंगपुर में किराए के कमरे से सदाकत का सड़ा-गला शव मिला। गर्दन पर कट के निशान से हत्या की आशंका है। कमरा किराए पर लेने वाली अनीता लापता है। पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Decomposed body found in a rented room in Anangpur Faridabad
कमरे में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सूरजकुंड थाना क्षेत्र के गांव अनंगपुर में एक किराए के कमरे से सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की गर्दन पर गहरे कट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे मकान में रहने वाले अन्य किराएदारों को एक कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। बदबू इतनी अधिक थी कि लोगों ने इसकी सूचना मकान मालिक के बेटे अरुण को दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरा बाहर से बंद था। इसके बाद तुरंत सूरजकुंड थाना पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो करीब 35 से 40 वर्षीय व्यक्ति का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में शव की गर्दन पर गहरे कट के निशान और आसपास खून के धब्बे मिले, जिससे तेजधार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि करीब 15-16 दिन पहले मध्य प्रदेश निवासी अनीता नामक महिला ने यह कमरा किराए पर लिया था और आधार कार्ड व मोबाइल नंबर जमा कराया था। मकान मालिक के अनुसार महिला पिछले पांच दिनों से कमरे पर नहीं आई और उसका मोबाइल भी बंद है। मृतक की पहचान अलीगढ़ यूपी निवासी सदाकत के रुप में हुई है। मृतक घरों में वाइट वॉश करने का कार्य करता था। इस घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है।

पुलिस महिला की तलाश के साथ-साथ उसके मोबाइल नंबर, आधार कार्ड के विवरण और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रजाकत की शिकायत पर महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों तथा पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed