फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Friend stabbed screwdriver in chest for not bring food from hotel in faridabad

'खाना क्यों नहीं लाया?': दोस्त ने दोस्त की छाती में खोंपा पेचकस, फेफड़ा हुआ छलनी; आठ साल की दोस्ती का खूनी अंत

Fri, 31 Jul 2026 06:17 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 31 Jul 2026 06:17 PM IST
सार

रिजौल ने बताया कि वह घर के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठकर इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद मोकस कार से वहां पहुंचा। कार से उतरते ही उसने बिना कुछ कहे उसकी बाईं छाती में जान से मारने की नीयत से पेचकस घोंप दिया। हमला करने के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगली बार मिला तो जान से मार देगा और मौके से भाग गया।

विज्ञापन
Friend stabbed screwdriver in chest for not bring food from hotel in faridabad
दोस्त ने दोस्त के सीने में घोंपा पेचकस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ साल पुराने दोस्त ने होटल से खाना नहीं लाने की बात पर युवक की छाती में पेचकस घोंप दिया। वार इतना गहरा था कि पेचकस फेफड़े तक पहुंच गया और उसमें छेद हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी की, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

आठ साल पुरानी है दोनों की दोस्ती
सूरजकुंड थाना क्षेत्र के मेवला महाराजपुर की सतबीर कॉलोनी में किराये पर रहने वाले झारखंड के दुमका निवासी रिजौल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करता है। उसकी आरोपी मोकस से करीब आठ साल पुरानी दोस्ती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी के घर में इन दिनों गृह कलह चल रहा था। 29 जुलाई की रात करीब दो से तीन बजे के बीच मोकस ने उसे फोन कर होटल से खाना लाने के लिए कहा था। उस समय वह दूसरे काम में व्यस्त था, इसलिए खाना नहीं ला सका। इस पर आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज की और घर के बाहर मिलने के लिए बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अगली बार मिला तो जान से मार दूंगा'
रिजौल ने बताया कि वह घर के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठकर इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद मोकस कार से वहां पहुंचा। कार से उतरते ही उसने बिना कुछ कहे उसकी बाईं छाती में जान से मारने की नीयत से पेचकस घोंप दिया। हमला करने के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगली बार मिला तो जान से मार देगा और मौके से भाग गया। घायल ने अपने दोस्त दीपक को फोन किया, जिसने उसे सेक्टर-21 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

पुलिस का बयान
पीड़ित ने बताया कि मेडिकल जांच में छाती पर पेचकस से लगी गंभीर चोट की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने सर्जरी कर फेफड़े का उपचार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मोकस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed