{"_id":"6a3d8ed4677a9bf2e5013589","slug":"delivery-boy-and-truck-driver-injured-in-separate-accidents-in-the-city-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73214-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर में अलग-अलग हादसों में डिलीवरी बॉय और ट्रक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर में अलग-अलग हादसों में डिलीवरी बॉय और ट्रक चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों घायलों को उपचार के लिए कराया गया है भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसे हुए। पहले में एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया, वहीं दूसरे में निर्माण सामग्री से भरा मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से टकराने के बाद पलट गया।
सेक्टर-14 में बुधवार रात करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय की इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। घायल दीपू के अनुसार वह सेक्टर-16 से सेक्टर-4 की ओर खाने का ऑर्डर पहुंचाने जा रहा था। आरोप है कि सेक्टर-16 और 17 की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। चालक कार लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन करीब 150 से 200 मीटर आगे सेक्टर-14 के मुख्य गेट पर बने डिवाइडर से टकराकर कार रुक गई। जिसमें कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
वहीं बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे मांगर चौकी के पास भवन निर्माण सामग्री से भरा एक मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभों से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में ट्रक करीब 100 मीटर तक घिसटता हुआ तीन बिजली के खंभों को क्षतिग्रस्त कर गया। मिक्सर में भरा कंक्रीट सड़क पर बिखर गया। चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामलों में चालक गंभीर रूप से घायल नहीं हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।