{"_id":"6a3d80f931a6b5c14004d982","slug":"relief-from-light-rain-temperature-drops-by-12-degrees-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73266-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बूंदाबांदी से मिली राहत, तापमान में 12 डिग्री की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बूंदाबांदी से मिली राहत, तापमान में 12 डिग्री की गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार दोपहर हुई बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ समय के लिए राहत दिलाई। बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर में तेज धूप का असर दिखाई दिया। सुबह आठ बजे तक तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
दिन चढ़ने के साथ गर्मी और बढ़ती गई। हवा नहीं चलने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे हुई बारिश के बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। इससे गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक रहने की संभावना नहीं है।