{"_id":"6a3d8145e72d60a4de03412f","slug":"parth-underwent-head-surgery-after-being-injured-in-an-attack-by-stray-dogs-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73215-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लावारिस कुत्तों के हमले में घायल पार्थ के सिर का हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लावारिस कुत्तों के हमले में घायल पार्थ के सिर का हुआ ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहरे घाव होने के कारण 40 से अधिक टांके लगाने पड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-70 स्थित मलबरी काउंटी सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 10 वर्षीय पार्थ के सिर का बुधवार रात ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के सिर में गहरे घाव होने के कारण 40 से अधिक टांके लगाने पड़े हैं। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में भारी रोष है। उनका कहना है कि सोसाइटी के अंदर कोई भी लावारिस कुत्तों को खाना न खिलाए, इसके लिए कोई सख्त कदम उठाया जाए।
मंगलवार शाम पार्थ अपने दोस्तों के साथ सोसाइटी परिसर में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान 7 से 8 लावारिस कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के सिर, चेहरे और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे सेक्टर-21ए स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बुधवार रात सिर का ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार पार्थ के सिर पर 40 से अधिक टांके आए हैं। अभी उसको आईसीयू में रखा हुआ है। सोसाइटी की निवासी राजश्री ने बताया कि कुत्तों द्वारा काटने की घटना आए दिन सोसाइटी में होती है। इसको लेकर कई बार नगर निगम को लावारिस कुत्तों को उठाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन कर्मचारी एक या दो कुत्तों को ही उठाकर ले जाते हैं। इस घटना के बाद से सोसाइटी में रहने वाले बच्चों ने घर से बाहर खेलने से मना कर दिया है। उनके मन में डर बैठ गया है कि कहीं पार्थ जैसा हाल उनके साथ न हो जाए।