सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand for construction of underpass or FOB

Faridabad News: अंडरपास या एफओबी बनाने की मांग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of underpass or FOB
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पलवल। ओमेक्स सिटी के निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित रूप से पार करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन किया। लोगों ने अंडरपास या रैंप युक्त फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि वर्तमान में राजमार्ग पार करना बेहद जोखिमभरा है। हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सड़क पार करने में दिक्कतें आतीं हैं।


प्रदर्शन के बाद डीसी कार्यालय पहुंचे लोगों ने समाधान शिविर में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि अंडरपास या रैंप युक्त फुटओवर ब्रिज का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इससे हादसों पर रोक लगाई जा सके। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने भी जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान कैप्टन जोरावर, पेमराज पटवारी, गुलाब चौधरी, अमर देशवाल सहित अनेक निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed