{"_id":"6a74d28b5fa10d584e09690f","slug":"devotees-of-bhole-have-started-arriving-in-faridabad-with-kanwars-from-haridwar-faridabad-news-c-1-1-noi1546-4581999-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर फरीदाबाद पहुंचने लगे भोले के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर फरीदाबाद पहुंचने लगे भोले के भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु उठा रहे कांवड़, आगरा नहर मार्ग यात्रा के लिए किया गया आरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था अपने चरम पर है। हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का जत्था अब फरीदाबाद पहुंचना शुरू हो गया है। श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शहर से गुजर रहे हैं। कई श्रद्धालु अपनी वर्षों पुरानी मन्नत पूरी होने पर कांवड़ लेकर लौट रहे हैं, जबकि अनेक युवा पहली बार कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने निकले हैं।
कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। आगरा नहर (आगरा कैनाल) मार्ग को कांवड़ यात्रा के लिए आरक्षित कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे। इस मार्ग पर सामान्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इस मार्ग का उपयोग न करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही सहारा लें।
शिविर लगने शुरू
हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों को खाने व आराम करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए आगरा नहर के किनारे मुख्य चौराहों पर सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से कांवड़ सेवा शिविर लगाने शुरू कर दिए गए हैं। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और विश्राम की व्यवस्था की गई है। शिविर पर पुलिस की मौजूदगी भी रहेगी।
विज्ञापन
भगवान शिव की कृपा से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ण होने की कामना लेकर हरिद्वार से गंगाजल लाया हूं।
- दीपक
एक मन्नत मांगी है। भगवान शिव मेरी मनोकामना जरूर पूरी करेंगे, इसलिए मैं दूसरी बार भी कांवड़ लेकर आया हूं।
- जितेंद्र
मैं अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए हर साल कांवड़ लेकर आता हूं और आगे भी लाने की कोशिश करूंगा।
- बहादुर
मेरे परिवार में विपदा आ गई थी। मन्नत मांगी थी कि विपदा खत्म हो जाएगी तो हरिद्वार से जल लेकर आऊंगा।
-महेश