फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Green cover to expand; Van Mahotsav to accelerate environmental conservation.

Faridabad News: हरित क्षेत्र बढ़ेगा, वन महोत्सव से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी रफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Green cover to expand; Van Mahotsav to accelerate environmental conservation.
भाकरी और पाली क्षेत्र में चलेगा पौधरोपण अभियान
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण और शहर के तापमान में कमी लाने पर जोर


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में बढ़ते प्रदूषण और तेजी से हो रहे शहरी विस्तार के बीच हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में वन विभाग ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है। वन महोत्सव के तहत जिले में पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार और जल संरक्षण पर फोकस किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि अधिक संख्या में पौधे लगाए जाने और उनके संरक्षण से आने वाले समय में शहर के पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी।

जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे वन महोत्सव अभियान के तहत भाकरी एचपीजीसीएल भूमि, पाली क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने से वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पेड़ मिट्टी के कटाव को रोकने, वर्षा जल को जमीन में पहुंचाने और तापमान को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


जिला वन अधिकारी झालकर उयाके ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखभाल सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। अधिक से अधिक नागरिक पौधरोपण से जुड़ेंगे तो शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के माध्यम से लोगों को पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले में बढ़ते वाहनों और निर्माण गतिविधियों के कारण पर्यावरण पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए हरित क्षेत्र का विस्तार जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed