{"_id":"6a74de5d3c2b72a70007ef17","slug":"x-ray-service-at-chc-kheri-kalan-suspended-for-four-months-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76837-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीएचसी खेड़ी कलां की एक्सरे सेवा चार माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीएचसी खेड़ी कलां की एक्सरे सेवा चार माह से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी कलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले करीब चार महीने से एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्सरे की सुविधा बंद होने से रोजाना आने वाले मरीजों को बिना जांच के वापस लौटना पड़ रहा है, जबकि कई मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में महंगे दाम देकर एक्सरे कराना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी में आसपास के कई गांवों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। हड्डी की चोट, दुर्घटना और अन्य बीमारियों के मामलों में डॉक्टर एक्सरे कराने की सलाह देते हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि खराब एक्सरे मशीन को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए या नई मशीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि मरीजों को समय पर जांच की सुविधा मिल सके। लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी रहने के बावजूद समाधान नहीं होने से मरीजों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
एक्सरे कराने के लिए सीएचसी पहुंची थी, लेकिन मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर मुझे निजी केंद्र में जाकर अधिक पैसे खर्च करने पड़े।
- मिथलेश, खेड़ी कलां
सरकारी अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निजी अस्पतालों का सहारा न लेना पड़े।
- अलका शर्मा, खेड़ी कलां