फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Distressed by his wife and her lover, a husband hanged himself.

Faridabad News: पत्नी व उसके प्रेमी से परेशान होकर पति ने लगाया फंदा

Fri, 14 Aug 2026 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Distressed by his wife and her lover, a husband hanged himself.
इस्माइलपुर गांव का मामला, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन

पचास हजार हड़पे, नई बाइक दिलाने के लिए भी बनाया दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नवीन नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में अवैध संबंधों और मानसिक उत्पीड़न के मामले में परिवार पूरी तरह तबाह हो गया। पत्नी के अनैतिक रवैये और उसके प्रेमी द्वारा दी जा रही लगातार धमकियों से तंग आकर ऑटो चालक मलकीत सिंह ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना के बाद तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।मूलरूप से इस्माइलपुर गांव का रहने वाला मलकीत सिंह (38) ऑटो चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। परिवार में वृद्ध मां चरण कौर, 6 साल का बेटा हरमंत, 4 साल की बेटी निशा और 2 साल का छोटा बेटा लवजोत शामिल हैं। मां चरण कौर ने बताया कि उनके बेटे मलकीत की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। शुरुआती कुछ साल सब ठीक चला लेकिन लगभग पांच महीने पहले बहू की जिंदगी में दीपक नाम का युवक आया, दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। मलकीत ने अपनी गृहस्थी बचाने के लिए पत्नी को बहुत समझाया लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन


आरोप है कि जब भी मलकीत अपनी पत्नी को समझाता, तो वह और उसका प्रेमी दीपक उसे ही जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकियां देते थे। करीब एक महीने पहले पत्नी घर में रखे पचास हजार रुपये चुराकर अपने प्रेमी दीपक को दे आई। विरोध करने पर मलकीत को और अधिक प्रताड़ित किया गया। हद तो तब हो गई जब आरोपी प्रेमी ने पत्नी के जरिए मलकीत पर यह दबाव बनवाना शुरू कर दिया कि वह उसे अपने नाम से फाइनेंस करवाकर एक नई मोटरसाइकिल भी खरीदकर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात बात करते रंगेहाथ पकड़ा, डिप्रेशन में था पति
मानसिक यातनाओं और बदनामी के डर से मलकीत अंदर ही अंदर घुट रहा था। दो दिन पहले ही उसने अपनी पत्नी को देर रात छिपकर प्रेमी से फोन पर बात करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था। इस घटना के बाद मलकीत पूरी तरह टूट चुका था और उसने अपनी लाचारी का जिक्र अपनी बहन से भी किया था। जिस पत्नी के साथ उसने 12 साल बिताए, उसी के इस विश्वासघात को वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था और गहरे डिप्रेशन में चला गया। 13 अगस्त 2026 की सुबह करीब सात बजे जब तीनों बच्चे अपनी दादी चरण कौर के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे और पत्नी दूसरे कमरे में बेफिक्र थी, तब अत्यधिक मानसिक तनाव से जूझ रहे मलकीत ने सामने वाले कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। उसने कमरे में लगे छत के पंखे के हुक से चुन्नी का फंदा बनाया और गले में डालकर झूल गया। कुछ समय बाद जब मां चरण कौर किसी काम से कमरे की तरफ गईं, तो अंदर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। मां की पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और फंदा काटकर मलकीत को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।


आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहीं टीमें
घटना की सूचना मिलते ही नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया। उसका फोन कब्जे में लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक की मां चरण कौर की शिकायत के आधार पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी दीपक के खिलाफ 13 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं और दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed