{"_id":"69d3c342848658e28a028b18","slug":"district-court-complex-became-an-arena-kicking-and-punching-took-place-between-lawyers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66815-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला अदालत परिसर बना अखाड़ा, वकीलों के बीच चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला अदालत परिसर बना अखाड़ा, वकीलों के बीच चले लात-घूंसे
विज्ञापन
विज्ञापन
डब्ल्यूटीसी मालिक की जमानत पर सुनवाई के दौरान हुआ विवाद, बार प्रधान पर टिप्पणी के बाद हुई हाथापाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला व सत्र न्यायालय परिसर सोमवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। एक हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई के दौरान वकीलों के दो गुट आपस में भिड़ गए। डब्लूटीसी के मालिक आशीष भल्ला की जमानत याचिका पर बहस के दौरान माहौल इतना गरमा गया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार प्लॉट खरीदारों की ओर से अधिवक्ता सत्य प्रकाश यादव जमानत का कड़ा विरोध कर रहे थे। आरोप है कि बहस के दौरान डब्लूटीसी पक्ष की एक महिला वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसी बीच जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ की गई एक टिप्पणी ने विवाद और बढ़ा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई।
प्रधान के अपमान की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में वकील कोर्ट की पहली मंजिल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही एसीपी सेंट्रल राजीव कुमार और एसएचओ रणवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित वकीलों के बीच से अधिवक्ता सत्य प्रकाश यादव को सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के समय एडीजे-1 सुधीर जीवन कोर्ट में मौजूद थे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
Trending Videos