{"_id":"69c2e1b17b700411c60884e0","slug":"dont-pay-attention-to-rumors-adequate-availability-of-domestic-lpg-rajesh-nagar-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65796-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों पर ध्यान न दें, घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता : राजेश नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों पर ध्यान न दें, घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता : राजेश नागर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। कालाबाजारी और अवैध उपयोग पर कार्रवाई करते हुए जिले में 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 2 सिलिंडर जब्त किए गए हैं।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि एलपीजी सिलिंडर को लेकर किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और जहां भी अनियमितता सामने आती है वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
विभागीय जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में अवैध तरीके से गैस सिलिंडर के उपयोग और कालाबाजारी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 8 मामले दर्ज किए गए हैं। जांच के दौरान 2 घरेलू एलपीजी सिलिंडर जब्त किए गए, जबकि कुछ मामलों में वाहनों की भी जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि होटल, ढाबों और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडर के उपयोग पर विशेष नजर रखी जा रही है।
राज्य स्तर पर चलाए गए अभियान के दौरान अब तक 52 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। कुल 825 घरेलू एलपीजी सिलिंडर जब्त किए गए हैं। इनमें झज्जर से 131, महेंद्रगढ़ से 109, अंबाला से 86, गुरुग्राम से 75, रोहतक से 98 सहित कई जिलों में कार्रवाई हुई है।
राज्य मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर कुछ लोग गैस की कमी की अफवाह फैला रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति सामान्य है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गैस की कृत्रिम कमी पैदा करने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो।
Trending Videos