{"_id":"69c67e036bb8766a890c227a","slug":"the-process-of-allotment-of-sports-nurseries-is-in-the-final-stage-faridabad-news-c-24-1-gur1002-83243-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खेल नर्सरियों के आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खेल नर्सरियों के आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक अप्रैल से शुरू होगा सत्र, डिप्टी डायरेक्टर लेंगे निर्णय
- जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कुल 151 आवेदन प्राप्त हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए सत्र के लिए खेल नर्सरियों के आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 30 मार्च को नेहरू स्टेडियम और ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे, जिसके बाद डिप्टी डायरेक्टर अंतिम निर्णय लेंगे।
जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए कुल 151 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 21 सरकारी प्रशिक्षक, 50 सरकारी स्कूल और 80 निजी स्कूल शामिल हैं। विभाग की विशेष समितियों ने खेल मैदानों, उपकरणों और कोचों की योग्यता का भौतिक निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। अब केवल चार दिन का समय शेष है, जिसे देखते हुए खेल विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एक अप्रैल से इन नर्सरियों में होगा प्रशिक्षण कार्य--
सरकार का लक्ष्य आगामी एक अप्रैल से इन नर्सरियों में विधिवत प्रशिक्षण कार्य शुरू करना है। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार डिप्टी खेल डायरेक्टर अब रिपोर्ट के आधार पर पात्र संस्थानों की अंतिम सूची जारी करेंगे। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केवल उन्हीं केंद्रों को अनुमति दी जाएगी जो मानकों पर खरे उतरे हैं। इन नर्सरियों के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को न केवल बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी, बल्कि उन्हें डाइट भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि समय की कमी को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि अगले 48 घंटों के भीतर आवंटित नर्सरियों की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।
Trending Videos

एक अप्रैल से इन नर्सरियों में होगा प्रशिक्षण कार्य