फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drizzle makes the weather pleasant; relief from the heat.

Faridabad News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

Sat, 15 Aug 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Drizzle makes the weather pleasant; relief from the heat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों ने राहत महसूस की। सुबह के समय पार्कों में भी लोगों की अच्छी भीड़ रही। दोपहर करीब 12 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे कुछ देर के लिए मौसम और खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

हालांकि तेज बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई। इसके बाद शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। बारिश के दौरान सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों ने भी मौसम का आनंद लिया। कई लोग ठंडी हवाओं के बीच बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट से लोगों को राहत मिली। मौसम सुहावना रहने के कारण शाम के समय भी बाजारों और पार्कों में चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर में बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश होने पर लोगों को गर्मी और उमस से एक बार फिर राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed