फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elderly man in critical condition after being hit by an unidentified vehicle while on a bike at Godota Chowk.

Faridabad News: गोड़ोता चौक पर बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की हालत गंभीर

Sun, 09 Aug 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Elderly man in critical condition after being hit by an unidentified vehicle while on a bike at Godota Chowk.
पलवल।
विज्ञापन

होडल थाना क्षेत्र के गोड़ोता चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद-गोपालगढ़ निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता जयप्रकाश 3 अगस्त को रोजाना की तरह होडल से काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। गोड़ोता चौक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जयप्रकाश सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। जयप्रकाश को पहले होडल के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए पलवल के निजी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि घायल की मेडिकल रिपोर्ट में सिर, हाथ और आंख के पास चोटें आई हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की सहायता से वाहन का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed