सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad may be included in the Global Export Corridor

Faridabad News: फरीदाबाद ग्लोबल एक्सपोर्ट कॉरिडोर में हो सकता है शामिल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Faridabad may be included in the Global Export Corridor
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

फरीदाबाद। हरियाणा में सोमवार को पेश होने वाले बजट से पहले फरीदाबाद के औद्योगिक इलाकों में उम्मीद और हलचल दोनों तेज हो गई हैं। शहर के उद्योग जगत को उम्मीद है कि गुरुग्राम और पानीपत के साथ मिलकर प्रस्तावित ग्लोबल एक्सपोर्ट कॉरिडोर में फरीदाबाद को मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में प्रमुख स्थान मिल सकता है। हाल ही में पानीपत में हुई बजट-पूर्व परामर्श बैठक और फरीदाबाद में डॉक्टरों व उद्योगपतियों के साथ हुई चर्चा को इसी दिशा में अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

पानीपत में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और टेक्निकल टेक्सटाइल को भविष्य का सेक्टर बताते हुए इन्हें बजट में प्राथमिकता देने की बात कही थी। इसके बाद फरीदाबाद में हुई बैठक में मेडिकल और टेक्निकल टेक्सटाइल को लेकर विशेष फोकस सामने आया जिससे स्थानीय उद्योगों को नई नीति और सब्सिडी की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed